राजस्थान की स्थिति विस्तार एवं मुख्य भौतिक विभाग


राजस्थान की स्थिति विस्तार एवं मुख्य भौतिक विभाग

(Location Extent and Physical Divisions of Rajasthan)




राजस्थान भारत के उतर-पश्चिम में स्थित है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बढ़ा राज्य (1 नवम्बर 2000 की मध्यप्रदेश से छतीसगढ़ के अलग होने के बाद ) हैं। इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी.(132140 वर्ग मील)है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान पूर्व में गंगा-यमुना नदियों के वृहत मैदान, दक्षिण में मालवा के पठार तथा उतर व उतर-पश्चिम में सतलज-ब्यास नदियों के मैदान द्वारा तथा पश्चिम में पाकिस्तान से घिरा हूआ है। राज्य के मध्य में उतर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम तक फैली अरावली पर्वतमाला इसे जयवायु एवं भू-धरातल की दृष्टि से दो असमान भागों में विभाजित करती है। राजस्थान को भौगौलिक स्थिति को निम्न प्रकार समझा जा सकता है।



स्थिति -

राजस्थान प्रदेश 23°3 उतरी अक्षांश से 30°12’ उतरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 7°9’) तथा 69°30’पूर्वी देशान्तर से 78°17’पूर्वी देशान्तर विस्तार 8°47’) के मध्य स्थित है। राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा 23 1⁄2° या 23°30’ उतरी अक्षांश रेखा) के उतर में स्थित है। कर्क रेखा राज्य में डूँगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा से होती हुई बाँसवाड़ा जिले के लगभग मध्य मे से गुजरती है। बाँसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर है। कर्क रेखा के उतर में होने के कारण जलवायु की दृष्टि से राज्य का अधिकांश भाग उपोष्ण या शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। बाँसवाड़ा जिले का अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध में है।



विस्तार -

उतर से दक्षिण तक राज्य की लम्बाई 826 किमी व विस्तार उतर में कोणा गाँव (गंगानगर 30°12’उतरी अक्षांश पर) से दक्षिण मे बोरकुंड गाँव (कुशलगढ़ बाँसवाड़ा 23°3’ उतरी अक्षांश पर) तक है। पूर्व से पश्चिम तक राज्य की चौड़ाई 869 किमी तथा विस्तार पश्चिम में कटरा गाँव(सम, जैसलमेर 69°30’ पूर्वी देशान्तर पर) से पूर्व मे सिलावट गाँव (राजाखेडा धौलपुर 78°17’ पूर्वी देशान्तर पर) तक है।


आकृति :-

विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) या पतंग के समान।
स्थलीय सीमा-
5920 किमी.(1070 किमी अन्तराष्ट्रीय +  4850 किमी. अन्तरराज्यीय) जो निम्न प्रकार विस्तृत है।



उतर

पंजाब(फाजिल्का व मुक्तसर-2 जिले) सीमा पर गंगानगर व हनुमानगढ़ -2 जिले।

उतर-पूर्व

हरियाणा( मेवात,रेवाडी,महेन्द्रगढ़, भिवानी,हिसार, सिरसा व फतेहाबाद-7 जिले) सीमा पर हनुमानगढ़,चुरू झुँझुनूँ, सीकर,जयपुर,अलवर व भरतपुर-7 जिले।

पूर्व

उतर प्रदेश (आगराव मथुरा-2 जिले) सीमा पर भरतपुर व धौलपुर-2 जिले।

दक्षिण पूर्व

मध्यप्रदेश(झाबुआ, रतलाम मंदसौर नीमच अगरमालवा राजगढ़ गुना शिवपुरी श्योपुर व मुरैना-10जिले) सीमा पर धौलपुर करौली सवाई माधोपुर कोटा बाराँ झालावाड़ चितौड़गढ़ भीलवाड़ा प्रतानगढ़ व बाँसवाड़ा-10 जिले।

दक्षिण पश्चिम

गुजरात(कच्छ, बनासकाँठा, साबरकाँठा,अरावली महीसागर एवं दाहोद 6 जिले सीमा पर बाँसवाड़ा,उदयपुर,डुँगरपुर,सिरोही,जालौर व बाड़मेर -6 जिले।

पश्चिम

पाकिस्तान (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का बहावलनगर, बहावलपुर व रहीमयार खान तथा सिंध प्रांत के घोटकी, सुक्कुर खैरपुर संघर उमरकोट व थारपारकर जिले-9 जिले) सीमा पर बाड़मेर, जैसलमेर बीकानेर व गंगानगर-4 जिले । इस अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा का नाम रेडक्लिफ रेखा है। यह राज्य में उतर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेंर के भागल गाँव (बाखासर)तक विस्तृत है।



सर्वाधिक लम्बी सीमाः-

अंतरराष्ट्रीय(पाकिस्तान से लगती हुई रेडक्लिफ रेखा) जैसलमेर जिले की।

सर्वाधिक लम्बी अंतरराज्यीय सीमाः-


झालावाड़ जिले की सबसे लम्बी सीमा है। जो मध्यप्रदेश से लगती है।


सबसे कम लम्बी सीमा :-


अंतरराष्ट्रीय(पाकिस्तान से लगती हुई रेडक्लिफ रेखा) बीकानेर जिले की।

सबसे कम लम्बी अंतरराज्यीय सीमाः-


बाड़मेर जिले की जो गुजरात से मिलती है। गुजरात की सर्वाधिक लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा उदयपुर जिले से लगती है।
राज्य की सबसे कम लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब राज्य से लगती है एवं सर्वाधिक लम्बी अन्तरराज्यीय सीमा मध्यप्रदेश से मिलती है।


सीमावर्ती जिले :

 अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित - श्री गंगानगर, बीकानेर जैसलमेर बाड़मेर
सीमावर्ती चारों जिलों में से अंतरराष्ट्रीय सीमा (पाकिस्तानी सीमा या रेडक्लिफ लाइन) के सर्वाधिक निकट शहर व जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर व सर्वाधिक दूर शहर व जिला मुख्यालय बीकानेर है।


पंजाब राज्य से सबसे कम लम्बी सीमा हनुमानगढ़ जिले की तथा सर्वाधिक लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा झालावाड़ की एवं न्यूनतम भीलवाड़ा जिले की लगती है।
बाड़मेर ऐसा जिला है जिसकी सीमा पाकिस्तान (सिंधप्रांत) से (अन्तर्राष्ट्रीय सीमा) मिलती है एवं गुजरात से भी मिलती ह। इसी प्रकार गंगानगर जिले की सीमा पाकिस्तान (पंजाब प्रांत) एवं पंजाब राज्य दोनों से मिलती है।


पाली जिले की सीमा सर्वाधिक 8 जिलों -अजमेर बाड़मेर जालौर जोधपुर नागौर राजसमंद सिरोही व उदयपुर से मिलती है।

अन्तर्वती जिले 8- पाली जोधपुर नागौर दौसा टोंक बूँदी अजमेर व राजसमंद इन जिलों की सीमा किसी भी अन्य राज्य या देश से नहीं मिलती है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर एवं सबसे छोटा जिला जैसलमेर है। एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.) एवं सबसे छोटा धौलपुर (3034 वर्ग किमी.)  है।

राजस्थान मे सुर्योदय एव सूर्यास्त दोनो सर्वप्रथम धौलपुर जिले में तथा सबसे बाद में जैसलमेर जिले में होते है।





To Top